UPSSSC PET Lekhpal 2021 : इस बार लेखपाल के इतने पदों पर ही होगी भर्ती, जानिए PETमें सफल होने वाले कितने अभ्यर्थियों को मिलेगा इसमें हिस्सा लेने का मौका
उत्तर प्रदेश में UPSSSC लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती में सिर्फ PETमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में निकाली जाने वाली लेखपाल भर्ती का राज्य के युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में लेखपाल के 7882पदों पर भर्ती की जानी है और इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। UPSSSCके एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही होनी थी, लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है की यह परीक्षा जनवरी/फरवरी 2022में आयोजित की जा सकती है। लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली इस भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जो UPSSSC द्वारा आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)में शामिल हुए हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
कम हो गई है रिक्तियों की संख्या :
UPSSSC राज्य में लेखपाल भर्ती 2021 के जरिए 7882 पदों पर भर्ती करने वाली है। हालांकि,वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई है। दरअसल राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर भर्ती 2015में निकली थी और इसके जरिये तकरीबन 13,600 पदों पर भर्तियां हुई थी। जबकि, इस बार की लेखपाल भर्ती के जरिए महज 7882 पदों पर ही भर्तियां होने वाली है।
कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल :
लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। PETमें सफल शामिल होने वाले कितने अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। हालांकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET में तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 4लाख अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के योग्य घोषित किए जा सकते हैं। अगर लेखपाल भर्ती में 4 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं, तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि PETमें 75 पर्सेंटाइल के आस पास स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।