फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET Exam 2022: Last day of application today, were included in the previous PET-safalta

UPSSSC PET Exam 2022: आवेदन का आखिरी दिन आज, पिछली PET में हुए थे शामिल फिर भी इसमें हिस्सा लेना है जरूरी

Wed, 27 Jul 2022 04:23 PM IST
Sharda Nand Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Sharda Nand Updated Wed, 27 Jul 2022 04:23 PM IST
सार

PET 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य में PET का पहली बार आयोजन 2021 में किया गया था।

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2022: Last day of application today, were included in the previous PET-safalta
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल PET 2022 की आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2022 को समाप्त होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का इस परीक्षा में हिस्सा लेना जरूरी है। इसलिए अगर आप UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली लेखपाल या अन्य किसी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बिना कोई देर किये इसके लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं और तीन अगस्त तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET Online LIVE Classes: Join Now की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली PET में हुए थे शामिल फिर भी इसमें हिस्सा लेना है जरूरी :

अगर अपने UPSSSC द्वारा पिछले साल आयोजित की गई PET 2021 में हिस्सा लिया था और आप आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2022 के बाद निकलने वाली भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं तो आपको फिर से आयोजित हो रही PET में हिस्सा लेना होगा। दरअसल PET के स्कोरकार्ड की वैल्यू एक साल तक के लिए है और PET 2021 का स्कोरकार्ड 27 अक्टूबर 2022 तक वैलिड है। 27 अक्टूबर 2022 के बाद UPSSSC जिन ग्रुप C की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी, उनमें अभ्यर्थियों को सिर्फ PET 2022 में हिस्सा लेने के बाद ही शामिल होने का मौका मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को आवश्यक रूप से इस परीक्षा में हिस्सा लेना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UPSSSC PET सिलेबस     
UPSSSC PET एग्जाम डेट     
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी 
  
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed