फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET Exam 2021: Bumper recruitment of Lekhpal will happen soon in UP, know what is the job and responsibility of Lekhpal-safalta

UPSSSC PET Exam 2021: यूपी में जल्द होगी लेखपाल की बंपर भर्ती, जानिए क्या है लेखपाल का काम और जिम्मेदारी

Thu, 01 Jul 2021 12:36 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 01 Jul 2021 12:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही राजस्व लेखपाल और चकबंदी लेखपाल के पदों पर भर्तियों का ऐलान किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021: Bumper recruitment of Lekhpal will happen soon in UP, know what is the job and responsibility of Lekhpal-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्तियों की खबरें आ रहीं थीं। लाखों युवा भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में लेखपाल के हजारों पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी। युवाओं के बीच इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह है। यहां हम आपको बताएंगे कि ये पद कितना महत्वपूर्ण होता है। साथ ही इसकी भी जानकारी देंगे कि यूपी में चयनित लेखपालों का क्या काम होता है और उन्हें किन-किन जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के UPSSSC PET फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं. 

विज्ञापन

कब तक आ सकती है लेखपाल भर्ती:

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखापाल भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना है। खबर है कि प्रदेश में लगभग 8,200 लेखपाल के खाली पदों को भरा जाना है जिसमें लगभग 7,019 लेखपाल, 1,073 राजस्व निरीक्षक, 53 वरिष्ठ सहायक और 104 कनिष्ठ सहायक के पद शामिल होंगे, जिसमें चकबंदी और राजस्व लेखपाल दोनों के पद होंगे। 

विज्ञापन

ऐसे समझें चकबंदी और राजस्व लेखपाल के काम में अंतर:

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में दो तरह के लेखापलों की नियुक्ति की जाती है जिन्हें राजस्व और चकबंदी लेखपाल के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि जहां राजस्व लेखपाल को संबंधित ग्राम सभा में रहने वाले लोगों के आय, जाति, निवास की जानकारी और उसके प्रमाण पत्रों को जारी करने के अलावा पेंशन, भत्ता, सरकार द्वारा वितरित की जाने वाली अर्थित सहायता राशि के कामों की जिम्मेदारी होती है। वहीं, चकबंदी लेखपलों को ग्रामीण इलाकों में किसानों की भूमि की नाप, उनका हिस्सा, बटवारा संबंधित आपसी विवाद को निपटाने की जिम्मेदारियों के अलावा सरकारी भूमि की देखभाल का काम करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल बनने से पहले करें PET की तैयारी:

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए PET को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप  भी लेखपाल बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपको PET पास करना होगा। अगर आप PET की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए किसी मदद की तलाश में हैं तो आपको सफलता द्वारा PET एग्जाम के लिए चलाए जा रहे स्पेशल बैच को तुरंत ज्वॉइन कर लेना चाहिए। यहां आपकी 220 घंटे से भी ज्यादा समय की लाइव क्लासेस और एक्सपर्ट द्वारा तैयार किए गए 220 से भी अधिक पीडीएफ नोट्स से तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों की तैयारी को मजबूत करने के लिए फ्री मॉक टेस्ट की सुविधा और परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के कन्फ्यूजन के लिए फ्री काउंसलिंग की भी सुविधा दी जाएगी। आप इस इस पर UPSSSC-PET क्लिक कर बैच से जुड़ सकते हैं।  इसके अतिरिक्त अगर आप एक प्रतियोगी परीक्षार्थी हैं और आने वाले दिनों में अपने किसी कॉम्पटेटीव एग्जाम की पक्की तैयारी और रिवीजन करना चाहते हैं तो अभी Safalta  द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class को ज्वॉइन कर लें जहां प्रत्येक विषय की अलग-अलग क्लासेस संबंधित विषय के अनुभवी फैकल्टी के जरिए चलाई जा रही हैं। आप safalata app के जरिए भी यहां चल रहे किसी भी फ्री कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed