UPSSSC PET 2022 : परीक्षा केंद्र पर कितने घंटे पहले पहु्ंचे अभ्यर्थी, यहां देखें तैयारी के कुछ जरूरी टिप्स
उत्तर प्रदेश में PET 15 और 16 अक्तूबर 2022 को आयोजित की जानी है। UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना आवश्यक है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का अयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जो PET में शामिल होंगें। PET का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अगर आप भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं और बचे हुए दिनों में इसका कम्प्लीट रिवीजन करके PET में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC PET Marathon Session : 12 hours Nonstop Classes के रिकॉर्डेड सेशन का लाभ ले सकते हैं। इस खास कोर्स का अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें, इसलिए सफलता इसे आपको महज 99 रुपए की फी पर उपलब्ध करा रही है।
ये भी पढ़ें- UPSSSC PET Syllabus 2022
परीक्षा केंद्र पर इतने घंटे पहले पहुंचना है जरूरी :
राज्य में 15 और 16 अक्तूबर 2022 को आयोजित होने वाली PET की परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। इस परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पहली दोपहर दो तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यह ध्यान में रखना होगा कि एंट्री गेट परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद हो जाएंगे। यानी फिर आपको किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए आप घर से थोड़ा पहले निकलें और समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें।
अंतिम समय की तैयारी के लिए टिप्स :
PET के आयोजन में अब बेहद ही कम समय बचा है। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वो अब कुछ भी नया पढ़ने से बचें और रिवीजन पर ध्यान दें। अभ्यर्थी अब मॉक टेस्ट और पिछले साल के PET के पेपर से अभ्यास करें। साथ ही वो अपने मन को शांत रखें और परीक्षा से पहले अच्छी तरह से नींद लें। इसके अलावा अभ्यर्थी परीक्षा से पहले इस बचे हुए समय में इसका कम्प्लीट रिवीजन करने के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC PET Marathon Session : 12 hours Nonstop Classes की भी सहायता ले सकते हैं। इस खास रिकॉर्डेड क्लास में एक्सपर्ट्स शिक्षकों के मार्गदर्शन में परीक्षा से पहले PET का कम्प्लीट रिवीजन करवाया गया है। साथ ही परीक्षा में आ सकने वाले सैकड़ों प्रश्नों का अभ्यास भी करवाया गया है। आप इस खास कोर्स से ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके जुड़ सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।