फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: Apart from accountant and health department, these 5700 posts will also be recruited through PET, get complete information here-safalta

UPSSSC PET 2021 : लेखपाल और स्वास्थ्य विभाग के अलावा इन 5700 पदों पर भी होगी PET के जरिए भर्ती, पूरी जानकारी पाए यहाँ

Fri, 30 Jul 2021 09:47 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 30 Jul 2021 09:47 AM IST
सार

UPSSSC , PET के आयोजन के बाद यूपी में मार्च 2022 से पहले 22794 पदों पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इन पदों में 7882 पद लेखपाल के तथा 9212 पद स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए हैं, जबकि शेष 5700 पद अन्य विभागों में भर्ती के लिए हैं।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: Apart from accountant and health department, these 5700 posts will also be recruited through PET, get complete information here-safalta
upsssc

विस्तार

यूपी में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) अनिवार्य करने के बाद राज्य में पहली बार 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है। PET के आयोजन के बाद मार्च 2022 से पहले UPSSSC राज्य में 22,794 पदों पर भर्तियां निकालेगी और इन सभी मे शामिल होने के लिए PET में उतीर्ण होना अनिवार्य होगा। UPSSSC ने इस सभी पदों पर आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए एग्जाम कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इन 22,794 पदों में से 7882 पद लेखपाल के तथा 9212 पद स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए है, जबकि शेष 5700 पद अन्य विभागों में भर्ती के लिए हैं। साथ ही अगर आप भी UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले PET में शामिल हो रहे हैं और बाकी बचे समय में इसके लिए पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

विज्ञापन

इन विभागों में निकलेंगी 5700 भर्तियां :

UPSSSC द्वारा निकाले गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET पास करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल तथा स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों में 5700 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। इन 5700 पदों में से 2500 पद गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले पदों पर भर्ती के लिए, 2000 पद आशुलिपिक व समान योग्यता वाले पदों पर भर्ती के लिए तथा 1200 प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले पदों पर भर्ती के लिए हैं।

विज्ञापन

कब होगा परीक्षा का आयोजन : 

उत्तर प्रदेश में मार्च 2022 से पहले जो भर्ती परीक्षाएं UPSSSC द्वारा आयोजित की जानी हैं, उनमें से राजस्व लेखपाल के 7882 पदों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले 2500 पदों पर भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों तथा प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर भर्ती परीक्षाएं मार्च 2022 में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप UPSSSC PET, SSC GD, UP SI या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed