फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra uttarakhand heavy rain china border bridge washed away

महाराष्ट्र से उत्तराखंड तक बारिश का कहर: मुंबई एयरपोर्ट के पास जलभराव, चीन सीमा का पुल बहा; बिगड़ेंगे हालात?

Sun, 13 Sep 2026 07:05 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 13 Sep 2026 07:05 AM IST
सार

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई एयरपोर्ट के आसपास जलभराव की स्थिति बनी, वहीं गुजरात के भरूच में भी अंडरपास पानी में डूब गया। उत्तराखंड में बारिश के तेज बहाव में चीन सीमा से जुड़ा 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज बह गया, जिससे 35 गांवों की 30 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित हुई है। मिजोरम में भूस्खलन से एक किशोर की मौत हुई, जबकि बिहार में 48.22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में फिर भारी बारिश का अनुमान जताया है।
 

विज्ञापन
maharashtra uttarakhand heavy rain china border bridge washed away
हरियाणा मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद मुंबई में कई जगह पानी भर गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आसपास भीषण जलभराव देखने को मिला। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। गुजरात के भरूच में भी देर रात हुई तेज बारिश के बाद कासक अंडरपास में भारी जलभराव हो गया। तस्वीरें बता रही हैं कि कई इलाकों में बारिश के बाद पानी निकालना बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश ने चीन सीमा का संपर्क काट दिया
बारिश का सबसे बड़ा असर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देखने को मिला है। तवाघाट-गुंजी हाईवे पर कुलागाड़ में बना 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज तेज बहाव में बह गया। यह पुल दारमा, व्यास और चौदास घाटियों को जोड़ता था। पुल टूटने के बाद तीनों घाटियों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इसका असर चीन सीमा से जुड़े 35 गांवों की 30 हजार से ज्यादा आबादी पर पड़ा है। सीमा पर तैनात सैनिकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
  • बीआरओ ने चार सितंबर को ही पुल तैयार किया था, जिसके जरिए चीन सीमा से लगी तीनों घाटियों का संपर्क बहाल हुआ था। 
  • 35 गांवों की 30 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित, पुल टूटने से इन इलाकों का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया।

नया पुल तेज पानी के सामने नहीं टिक पाया
शुक्रवार रात हुई अतिवृष्टि के बाद कुलागाड़ में पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। इसी तेज बहाव में हाल ही में बनाया गया बेली ब्रिज बह गया। पुल बहकर काली नदी के रास्ते नेपाल की सीमा की ओर पहुंच गया। उधर, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर घाट बैंड के पास पहाड़ी से बोल्डर और पत्थर गिरने लगे। इससे करीब 10 घंटे तक सड़क पर आवाजाही बंद रही। सैकड़ों यात्री और वाहन हाईवे पर फंस गए, इनमें टैक्सी, बस और मालवाहक वाहन भी शामिल थे। करीब 10 घंटे तक सड़क पर आवाजाही ठप रही, पहाड़ी से लगातार बोल्डर और पत्थर गिरने से रास्ता बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मलयेशियाई पीएम का हिंदी प्रेम: 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत', दिल्ली में ब्रिक्स से इतर अनवर इब्राहिम की गायिकी


मिजोरम में भूस्खलन, बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित
बारिश का असर उत्तराखंड तक सीमित नहीं है। मिजोरम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ, जिसमें 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। वहीं बिहार में बाढ़ से 15 जिलों के 48.22 लाख से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित हैं। गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

क्या बारिश का यह दौर अभी और मुश्किल बढ़ाएगा?
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 12 से 14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में गरज और बिजली चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 15 से 17 सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश के आसार हैं। 16 और 17 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं 13 और 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed