फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC PET 2021: After the result of PET, more than 9000 posts of this department will be recruited, know which candidates can be included-safalta

UPSSSC PET 2021: PET के रिजल्ट के बाद इस विभाग के 9000 से भी अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

Wed, 10 Nov 2021 02:39 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 10 Nov 2021 02:39 PM IST
सार

PET का रिजल्ट जारी होने के बाद राज्य में 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इन रिक्तियों में 9000 से भी ज्यादा रिक्त पद अकेले स्वास्थ्य विभाग में हैं।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2021: After the result of PET, more than 9000 posts of this department will be recruited, know which candidates can be included-safalta
UPSSSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और अब अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में अब सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने PET में हिस्सा लिया है। PET के परिणामों के जारी होने के बाद राज्य में लेखपाल के 7882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके लिए लिखित परीक्षा जनवरी - फरवरी के महीने में आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय मे इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस विभाग में 9000 से भी ज्यादा पदों पर होगी भर्ती :

PET के बाद होने वाली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो अभ्यर्थियों के लिए सबसे ज्यादा मौके स्वास्थ्य विभाग में हैं। दरअसल PET के आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले 9212 पदों पर भर्ती होनी है। PET के बाद UPSSSC द्वारा मार्च 2022 तक राज्य में कुल 22,794 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जानी है और इसमें सबसे ज्यादा रिक्त पद स्वास्थ्य विभाग के ही हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले इन 9212 पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताओं की जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, इसकी पिछली भर्तियों के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास होने के साथ ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नंवबर महीने में परीक्षा करवाना है मुश्किल : 

UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही होनी है। हालांकि, अभी तक इस भर्ती के लिए ना तो नोटिफिकेशन जारी हुआ है और ना ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। ऐसे में यह परीक्षा इस महीने में होगी, इसकी उम्मीद बेहद ही कम है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

PET परीक्षा के परिणाम के आधार पर इन विभागों में होगी भर्ती

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed