फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Will the seats be reduced this time from the previous Lekhpal recruitment, know how many posts were recruited earlier-safalta

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: क्या पिछली लेखपाल भर्ती से इस बार कम हो जाएंगी सीटें, जानिए पहले कितनों पदों पर हुई थी भर्तियां

Wed, 21 Jul 2021 09:22 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 21 Jul 2021 09:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में युवा PET के बाद आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। UPSSSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले लेखपाल भर्ती में 8000 से भी अधिक सीटों पर भर्तियां निकल सकती हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: Will the seats be reduced this time from the previous Lekhpal recruitment, know how many posts were recruited earlier-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में युवा बेसब्री से लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल राज्य में 20 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के बाद लेखपाल समेत कई पदों पर बंपर भर्तियां आने की तैयारी है। PET के बाद उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) राज्य में लेखपाल के भी हजारों पदों पर भर्त्तियां निकालने वाला है। हालांकि इस भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों के मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि इस साल की भर्ती सीटें पिछली भर्ती से कम होंगी या अधिक। अभ्यार्थियों को लेखपाल भर्ती से संबंधित नोटफिकेशन के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अगर आप पीईटी, लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और आपको अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए बढ़िया किताबों की तलाश है तो आपको आज ही सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं फ्री ई-बुक्स सब्स्क्राइब कर लेनी चाहिए और उनसे अपनी पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन

पिछली बार के पदों की संख्या :

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की पिछली भर्ती साल 2015 में आयोजित की गई थी और इस भर्ती में तकरीबन 13,600 पदों के लिए रिक्तियां निकली थी। हालांकि इस भर्ती का आयोजन उस समय UPSSSC के जरिए नहीं करवाया गया था बल्कि इसका आयोजन अन्य दूसरे संगठन करते थे। इस बार की लेखपाल भर्ती को बिल्कुल नए ढंग से आयोजित हो रही है और इसकी जिम्मेदारी UPSSSC को सौंपी गई है।

विज्ञापन

इस बार क्या रह सकती है पदों की संख्या :

UPSSSC ने अभी तक इसके संबंध में कोई नोटिस तो नहीं जारी किया है कि इस बार की लेखपाल भर्ती में कितने पदों पर नियुक्तियां होंगी। लेकिनराज्य में इस वक्त लेखपाल के लगभग 8,000 पद खाली हैं। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि UPSSSC इस बार लेखपाल के 8000 पदों पर भर्तियां  निकाल सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार की भर्ती में सीटों की संख्या पिछली भर्ती से काफी कम रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा :

इस बार आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 नंबरेे के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास विषय जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इन चारों टॉपिक्स से इस परीक्षा में 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज, फ्री मॉक टेस्ट सहित अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed