फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Excise Constable Main Exam 2026 on September 20; Check Admit Card and Preparation Tips

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती: मुख्य परीक्षा की तारीख जारी, सितंबर में इस दिन एग्जाम; 32891 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 25 Aug 2026 03:48 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 03:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य परीक्षा तारीख घोषित कर दी है। जारी नोटिस के मुताबिक मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को होगी। इस परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थी चुने गए हैं। पदों की संख्या भी बढ़ाकर 820 कर दी गई है।
 

विज्ञापन
UPSSSC Excise Constable Main Exam 2026 on September 20; Check Admit Card and Preparation Tips
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 की तारीख जारी कर दी है। आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

विज्ञापन


यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत आयोजित की जा रही है। परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में अब पढ़ाई के साथ रिवीजन और अभ्यास पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के लिए कितने अभ्यर्थी चुने गए हैं?

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन पीईटी-2025 के आधार पर किया गया है। कुल 32,891 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले 722 पद बताए गए थे। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 820 कर दी गई।

 
विवरण जानकारी
भर्ती आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026
मुख्य परीक्षा की तारीख 20 सितंबर 2026
परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी 32,891
कुल पद 820
चयन का आधार पीईटी-2025

 

परीक्षा शुल्क जमा करना जरूरी

मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। शुल्क श्रेणीवार इतना देना होगा:

  • अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये
  • अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रुपये 
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों द्वारा कोई शुल्क देय नहीं होगा।

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

फिलहाल आयोग ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया है। प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ जरूरी पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। इसलिए प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed