फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Apprentice Result 2026 Out: Merit List PDF Released for 7,150 Posts

एसबीआई रिजल्ट 2026: अप्रेंटिस के 7,150 पदों के लिए नतीजे घोषित, अगला चरण स्थानीय भाषा टेस्ट; जानें सभी नियम

Tue, 25 Aug 2026 04:10 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 25 Aug 2026 04:10 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 7,150 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण में स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। चयन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े जरूरी नियम यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Apprentice Result 2026 Out: Merit List PDF Released for 7,150 Posts
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

SBI Apprentice Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 25 अगस्त 2026 को अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 11 जुलाई 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा का है, जो 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती की अधिसूचना 19 मई 2026 को जारी हुई थी और उम्मीदवारों से 19 मई से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

देखें राज्यवार रिक्तियां

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश भाषा एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस यूआर कुल
गुजरात गुजराती 15 32 58 21 91 217
आंध्र प्रदेश तेलुगु/उर्दू 113 49 191 70 286 709
कर्नाटक कन्नड़ 44 19 74 27 112 276
छत्तीसगढ़ हिंदी 11 29 5 9 39 93
मध्य प्रदेश हिंदी 42 57 42 28 116 285
ओडिशा उड़िया 36 50 27 22 94 229
यूटी लद्दाख लद्दाखी/उर्दू/भोटी 1 1 4 1 8 15
हिमाचल प्रदेश हिंदी 45 7 36 18 74 180
यूटी चंडीगढ़ हिंदी/पंजाबी 2 0 4 1 8 15
पंजाब पंजाबी/हिंदी 100 0 72 34 139 345
जम्मू और कश्मीर उर्दू/हिंदी 24 33 81 30 132 300
हरियाणा हिंदी/पंजाबी 60 0 85 32 143 320
यूटी पांडिचेरी तमिल 2 0 4 1 11 18
तमिलनाडु तमिल 75 3 106 39 173 396
अरुणाचल प्रदेश अंग्रेजी 0 11 0 2 13 26
नगालैंड अंग्रेजी 0 9 0 2 9 20
मेघालय अंग्रेजी/गारो/खासी 0 3 0 0 5 8
त्रिपुरा बंगाली/कोकबोरोक 14 27 1 8 38 88
असम असमिया/बंगाली/बोडो 25 44 99 36 164 368
मिजोरम मिज़ो 0 24 2 5 23 54
मणिपुर मणिपुरी/अंग्रेजी 0 2 0 0 4 6
तेलंगाना तेलुगु/उर्दू 78 34 132 49 198 491
राजस्थान हिंदी 59 45 70 35 141 350
पश्चिम बंगाल बंगाली/नेपाली 105 23 101 46 185 460
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हिंदी/अंग्रेजी 0 3 11 4 24 42
सिक्किम नेपाली/अंग्रेजी 2 10 12 5 21 50
उत्तर प्रदेश हिंदी/उर्दू 117 5 150 55 234 561
महाराष्ट्र मराठी 50 44 135 50 225 504
गोवा कोंकणी 0 1 2 1 12 16
उत्तराखंड हिंदी 20 3 14 11 67 115
दिल्ली हिंदी 15 7 28 10 45 105
बिहार हिंदी/उर्दू 9 0 15 5 29 58
झारखंड हिंदी/संथाली 3 7 3 2 12 27
केरल मलयालम 40 4 108 40 211 403
कुल   1107 586 1672 699 3086 7150

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में स्थानीय भाषा की परीक्षा ली जाएगी।

ऑनलाइन लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार की होगी। जनरल इंग्लिश को छोड़कर बाकी सभी प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में उपलब्ध होंगे, जिससे उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय भाषा की परीक्षा की सभी शर्तें

  • उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन किया है, वहां की तय स्थानीय भाषा में पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।
  • स्थानीय भाषा की परीक्षा ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने के बाद होगी।
  • भाषा परीक्षा में फेल होने वाले उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाएगा।
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट में स्थानीय भाषा पढ़ने का प्रमाण होने पर भाषा परीक्षा नहीं देनी होगी।
  • भाषा परीक्षा के लिए उम्मीदवार को अपने खर्च पर बैंक द्वारा तय परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
  • परीक्षा केंद्र तक आने-जाने का खर्च एसबीआई नहीं देगा। 

भाषा टेस्ट के बाद होगी मेडिकल जांच

  • चयनित उम्मीदवारों को बैंक की मेडिकल जांच में फिट होना जरूरी है।
  • अंतिम चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी और योग्यता की जांच होगी।
  • जहां जरूरी होगा, स्थानीय भाषा की परीक्षा पास करनी होगी।
  • मेडिकल जांच में फिट पाए जाने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

वेटिंग लिस्ट से एक बार मिलेगा मौका

अप्रेंटिस भर्ती के नतीजे जारी होने या अगली नियुक्ति प्रक्रिया, इनमें से जो पहले होगा, उसके बाद एक साल तक राज्य और श्रेणी के अनुसार वेटिंग लिस्ट रखी जाएगी। खाली रह गई सीटों को भरने के लिए इस लिस्ट से केवल एक बार उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

अप्रेंटिस का पद बैंक की नियमित नौकरी नहीं है और न ही यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी है। अप्रेंटिस के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को SBI का कर्मचारी नहीं माना जाएगा। उन्हें बैंक कर्मचारियों को मिलने वाली किसी भी तरह की सुविधा या लाभ नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed