{"_id":"63382a50957fd773e57f567a","slug":"upsssc-admit-card-pet-2022-at-the-time-of-release-of-admit-card-read-these-15-words-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC Admit Card PET 2022 : प्रवेशपत्र हो चुके हैं जारी, इन 15 टॉपिक्स की कर लें अच्छी तैयारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSSSC Admit Card PET 2022 : प्रवेशपत्र हो चुके हैं जारी, इन 15 टॉपिक्स की कर लें अच्छी तैयारी
Sat, 01 Oct 2022 05:23 PM IST
Shobhit Shukla
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Shobhit Shukla
Updated Sat, 01 Oct 2022 05:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। आयोग ने पीईटी 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस एग्जाम का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार समाप्त हो चुका है। आयोग ने पीईटी 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि राज्य में दूसरी बार PET का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस PET 2022 में तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले इन अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें यूपी लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी जैसी कई महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल हैं। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET PET Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में तैयार किए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों के नोट्स से बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET Admit Card Direct Link
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET Admit Card Direct Link
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
15 टॉपिक्स से पूछे जाते हैं 100 अंक के प्रश्न :
PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरलइंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जातेहैं।
विज्ञापन
कितने कठिन होंगे प्रश्न :
PET 2022 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 टॉपिक्स में से 9 टॉपिक्स के प्रश्नों के कठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। दरअसल इसमेंइंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश टॉपिक्स के प्रश्नों काकठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। इसके अलावा अन्य 6 टॉपिक्स के प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन