फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC 2022: When can the lekhpal main exam be conducted-safalta

UPSSSC 2022: कब तक हो सकता है मुख्य परीक्षा का आयोजन और कितने अभ्यर्थियों को मिल सकता है इसमें शामिल होने का मौका, जानें यहाँ

Sun, 06 Feb 2022 11:16 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 06 Feb 2022 11:16 AM IST
सार

लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाना है।

विज्ञापन
UPSSSC 2022: When can the lekhpal main exam be conducted-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सालों बाद हो रही लेखपाल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी काफी उत्सुक हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों को भरा जाना है। लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अगर आपने  भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC LEKHPAL FOUNDATION BATCH 2022 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक आयोजित हो सकती है मुख्य परीक्षा :

लेखपाल के 8085 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि यह परीक्षा कब तक आयोजित की जा सकती है। वहीं, आयोग PET के ही आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित करने वाली थी। लेकिन, इसे कोरोना महामारी की वजह से स्थगित कर दिया गया है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही कि कोरोना महामारी का प्रकोप कम होते ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता और लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:         
लेखपाल सैलरी- देखें         
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें         
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें          
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें         
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने अभ्यर्थियों को मिल सकता है इसमें शामिल होने का मौका :

लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में UPSSSC ने अभी PET में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया है। लेकिन, इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 3 से 4 लाख अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर सकती है। हालांकि, यह सिर्फ एक अनुमानित संख्या है और वास्तविक संख्या की जानकारी आयोग द्वारा कोई नोटिस जारी किए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

लेखपाल परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed