UPSRTC Recruitment 2024: यूपी रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास हैं तो करें अप्लाई, पढ़ें पूरी डिटेल
UP Roadways Conducter Bharti 2024: यूपी रोडवेज में कंडक्टर के 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। 18 से 40 साल की उम्र वाले और 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विस्तार
UPSRTC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाम में यूपी रोडवेज कंडक्टर के 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों से इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए sewayojan.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
कुल पद और आयुसीमा
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1649 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन केवल sewayojan.up.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में होंगे।
UP Roadways Conductor Bharti 2024: योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास सीसीसी प्रमाण-पत्र होना चाहिए। एनसीसी बी सर्टिफिकेट तथा भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण-पत्र प्राप्त उम्मीदवारों को 5 प्रतिशित का वेटेज दिया जाएगा।
इन क्षेत्रों में होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के 6 क्षेत्रों में परिचालकों (Conductor) के कुल 1649 पदों पर भर्ती की जानी है। इन क्षेत्रों में अलीगढ़ मुरादाबाद लखनऊ बरेली गाजियाबाद बरेली और नोएडा शामिल हैं। यह भर्ती (UP Roadways Conductor Bharti 2024) आउटसोर्स आधार पर की जानी है।
Roadways Conductor Bharti 2024: क्षेत्रवार रिक्ति विवरण
- अलीगढ़ - 239
- मुरादाबाद - 557
- लखनऊ -288
- बरेली - 256
- गाजियाबाद - 147
- नोएडा - 162