फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC union public service comission released Detailed aplication form for civil services ias ifs mains examination, candidates know here how to apply 

UPSC: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म जारी, जानें आवेदन की प्रक्रिया 

Mon, 22 Nov 2021 08:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 08:51 PM IST
सार

UPSC: यूपीएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 अक्तूबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 9, 214 उम्मीदवारों ने सफलता पाई थी। अब इन सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
UPSC union public service comission released Detailed aplication form for civil services ias ifs mains examination, candidates know here how to apply 
संघ लोक सेवा आयोग। - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आईएस, आईएफएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए डीएएफ (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) -1 को आज 22 नवंबर 2021 को जारी कर दिया गया है। डीएएफ को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को पास किया है वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे भर दें।  

विज्ञापन


डीएफ को भरने के लिए उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवार ध्यान दे कि यह एक जरूरी प्रक्रिया है, बिना डीएफ फॉर्म को भरे उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2021 शाम 6 बजे तक है। 
विज्ञापन


यूपीएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 अक्तूबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 9, 214 उम्मीदवारों ने सफलता पाई थी। अब इन सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।  इसके लिए ही आयोग द्वारा डीएएफ (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) जारी किया गया है। उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र और शहर भी बदलने की सुविधा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पढ़े आधिकारिक नोटिफिकेशन 

उम्मीदवार डीएएफ (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) को भरने से पहले सभी जरूरी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करवा लें और इसे अपलोड कर दें। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी 2022 में किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र को दिसंबर महीने में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के दौरान अपना फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लेकर ही मुख्य परीक्षा के केंद्र पर पहुंचे। 

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। 


कब होगी मुख्य परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन  7, 8, 9, 15, 16 जनवरी 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद आयोग द्वारा अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed