UPSC CSE 2025: सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू शेड्यूल में बदलाव, 22 जनवरी की एक शिफ्ट रद्द; नोट करें नई तारीख
UPSC CSE 2025 Interview Reschedule: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 पर्सनैलिटी टेस्ट के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। 22 जनवरी 2026 की दोपहर शिफ्ट रद्द कर दी गई है। प्रभावित उम्मीदवारों का इंटरव्यू अब नई तारीख पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CSE 2025 Interview: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के तहत होने वाले पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। यह बदलाव केवल उन कुछ सीमित उम्मीदवारों के लिए लागू होगा, जिनका इंटरव्यू 22 जनवरी 2026 की दोपहर वाली शिफ्ट (Afternoon Shift) में निर्धारित था।
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 22 जनवरी 2026 की दोपहर की शिफ्ट में होने वाला पर्सनैलिटी टेस्ट रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह उसी दिन नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड 2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल बताई गई है।
इस दिन होगा यह इंटरव्यू
यूपीएससी ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू की नई तारीख और शिफ्ट भी घोषित कर दी है
- नई तारीख: 27 फरवरी 2026
- शिफ्ट: फॉरनून सेशन (सुबह की शिफ्ट)
आयोग ने उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है, जिनका इंटरव्यू पहले 22 जनवरी 2026 की दोपहर तय था, वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की योजना बनाएं।
इंटरव्यू के दिन कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी
यूपीएससी ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे इंटरव्यू के दिन सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं। इनमें शामिल हैं
- पात्रता से जुड़े प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
- आरक्षण श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- समुदाय प्रमाण पत्र
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ट्रैवल अलाउंस (TA) फॉर्म
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि सभी दस्तावेज वैध और मूल हों।
8 दिसंबर से जारी है पर्सनैलिटी टेस्ट
यूपीएससी सीएसई 2025 का पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू चरण 8 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है और अभी जारी है। इससे पहले 11 नवंबर 2025 को आयोग ने CSE (Main) 2025 का परिणाम घोषित किया था, जिसमें 2,736 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू चरण के लिए क्वालिफाई किया था।