फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2022 Last Date to Apply for Civil Services Exam 2022 is 22 February sarkari naukri

UPSC Recruitment 2022: सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, जल्दी करें

Mon, 21 Feb 2022 10:37 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 10:37 AM IST
सार

UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा और वन सेवा परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना फरवरी महीने में ही जारी की थी। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2022 को निर्धारित की थी।

विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 Last Date to Apply for Civil Services Exam 2022 is 22 February sarkari naukri
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC Recruitment 2022: हमारे देश में हर साल करोड़ों की संख्या में छात्र किसी न किसी सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी में अपने घर या घरों से दूर रह कर मेहनत कर रहे होते हैं। उनका बस एक ही सपना होता है सरकारी नौकरी। और अगर यह नौकरी यूपीएससी की हो तो मेहनत भी कहीं अधिक लगती है। लगे भी क्यों न ! आखिर यूपीएससी की नौकरी देश की सबसे अच्छी नौकरियों में से एक है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस साल भी सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल 22 फरवरी, 2022 को है।  

विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: इसी महीने जारी हुई थी अधिसूचना
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा और वन सेवा परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना फरवरी महीने में ही जारी की थी। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2022 को निर्धारित की थी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सिविल सेवा और वन सेवा भारत के सबसे महत्वपूर्ण पदों में से एक है। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार अपना आवेदन करते हैं। आवेदन का आखिरी समय नजदीक है इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने से तकनीकी समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: UPSC Recruitment 2022: 1011 पदों पर होंगी भर्तियां
यूपीएससी की ओर से इस बार सिविल सेवा, वन सेवा और रेलवे प्रबंधन (IRMS) के कुल 1011 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इससे पहले पदों की संख्या 861 रखी गई थी। बाद में इसमें आईआरएमएस के 150 पदों को भी जोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन

UPSC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
2. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 2 फरवरी, 2022
3. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 22 फरवरी, 2022
4. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 5 जून, 2022
5. मुख्य परीक्षा- सितंबर, 2022  

UPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता 
यूपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य योग्यताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

UPSC Recruitment 2022: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क
सिविल सेवा/वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी गई है। इस भर्ती के लिए सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, अन्य वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। 

UPSC Recruitment 2022: कैसे करना होगा आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

4. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

5. अब यहां मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed