फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA NA 2 Results 2025 out at upsc.gov.in, check merit list here

UPSC NDA, NA II Result 2025: यूपीएससी एनडीए और एनए-2 का रिजल्ट घोषित, यहां देखें मेरिट लिस्ट; जानें अगला चरण

Thu, 02 Oct 2025 08:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 02 Oct 2025 08:51 AM IST
सार

UPSC NDA, NA II Result 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए और एनए-2 के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC NDA NA 2 Results 2025 out at upsc.gov.in, check merit list here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UPSC NDA, NA II Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट अवश्य रख लें, क्योंकि भविष्य में विभिन्न भर्ती और चयन प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता हो सकती है।

सितंबर में हुई परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी  (II) की लिखित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की थी। उम्मीदवारों को चयन केंद्र और SSB साक्षात्कार की तिथियां बाद में आवंटित की जाएंगी। इसकी सूचना उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, जो अभ्यर्थी पहले ही वेबसाइट पर पंजीकरण कर चुके हैं, उन्हें पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को आयु और शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र संबंधित सेवा चयन बोर्ड (SSB) को प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम परिणाम 30 दिनों तक रहेगी उपलब्ध  

अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न या लॉगिन समस्या के लिए dir-recruiting6-mod@nic.in पर ई-मेल कर सकते हैं। NDA/NA II परीक्षा 2025 के अंक, कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी, परीक्षा की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने और अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह जानकारी वेबसाइट पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।

जुलाई में होगा साक्षात्कार

उम्मीदवारों का साक्षात्कार 2 जुलाई, 2026 से शुरू होगा। इस परिणाम की पूरी सूची और संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए समय पर तैयार रहें और आवश्यक दस्तावेजों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed