फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA, NA 2 2023 result out at upsc.gov.in, 699 candidates qualify; Check toppers name

UPSC NDA, NA Result 2023: एनडीए, एनए 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; 699 उम्मीदवार हुए पास

Wed, 03 Apr 2024 11:33 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

UPSC NDA, NA 2 Result 2023: यूपीएससी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC NDA, NA 2 2023 result out at upsc.gov.in, 699 candidates qualify; Check toppers name
UPSC NDA NA 2 2023 Result - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC NDA, NA 2 Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (UPSC NDA, NA 2 2023) का परिणाम घोषित कर दिया। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार, अनमोल ने एनडीए और एनए 2 परीक्षा 2023 में टॉप किया है, जबकि विनीत और मौपिया पायरा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर आए हैं।

विज्ञापन

699 उम्मीदवार हुए सफल

आयोग ने कहा कि 699 उम्मीदवारों ने सेना, वायु सेना और नौसेना विंग के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 152वें और भारतीय नौसेना अकादमी के 114वें पाठ्यक्रम के लिए अर्हता प्राप्त की है। रिजल्ट नोटिस में कहा गया है कि इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत के बारे में अधिक जानकारी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों - join Indianarmy.nic.in, join Indiannavy.gov.in और Career Indianairforce.cdac.in पर घोषित की जाएगी।

यूपीएससी एनडीए, एनए 2 टॉप 20 रैंक धारक उम्मीदवार

अनमोल
विनीत
मउपिया पायरा
पटना सुमंत
रोहित प्रकाश
प्रभात पांडे
सहजप्रीत सिंह
माधवेन्द्रसिंह कवीन्द्रसिंह जद
अरुण प्रताप सिंह
सुनंद कुमार
नवजोत सिंह गिल
कुणाल
पार्थ सहरावत
साहस संदीप राऊत
हर्षित कश्यप
अनुजा तिवारी
हसीन जमान
आदित्य
सर्वेश बरनवाल
आदित्य राज

आयोग ने कहा, "इन सूचियों को तैयार करने में मेडिकल जांच के नतीजों को ध्यान में नहीं रखा गया है।" उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 699 अनुशंसित उम्मीदवारों की पूरी सूची देख सकते हैं।

यूपीएससी ने कहा कि सभी अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है और उनकी जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता आदि का समर्थन करने वाले प्रमाण पत्र जमा करने पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed