फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA Exam 2021: If you are going to give NDA exam for the first time, you will get hundred percent success through these tips-safalta

UPSC NDA Exam 2021: पहली बार देने जा रहे हैं NDA की परीक्षा तो इन टिप्स के जरिए मिलेगी सौ फीसदी सफलता

Sat, 28 Aug 2021 04:31 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 28 Aug 2021 04:31 PM IST
सार

UPSC द्वारा NDA/NA परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाना है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और साल 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन
UPSC NDA Exam 2021: If you are going to give NDA exam for the first time, you will get hundred percent success through these tips-safalta
वायु सेना अकादमी - फोटो : Air Force

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा NDA/NA परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाना है। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और साल 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था, लेकिन आयोग ने इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 14 नवंबर कर दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस परीक्षा में महिलाओं को भी शामिल होने की अनुमति देने के बाद यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत इसकी तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA/NA स्पेशल लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

बेहतर तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स : 

●समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी : 
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें। 

विज्ञापन

●जनरल नॉलेज और अंग्रेजी पर दे खास ध्यान :
इस परीक्षा में आपको लिखित परीक्षा के साथ साथ इंटरव्यू के दौरान भी अंग्रेजी भाषा का उपयोग करना होता है। इसलिए इंग्लिश पर आप विशेष ध्यान दें। इसके अलावा सामान्य ज्ञान भी इस परीक्षा के सिलेबस के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

●प्रीवियस ईयर पेपर्स से करें अभ्यास :
आप प्रीवियस ईयर पेपर्स से नियमित अभ्यास जरूर करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय मे हल कर सकेंगे। 
●पर्सनालिटी और स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान : 
NDA की चयन प्रक्रिया ना सिर्फ लिखित परीक्षा बल्कि आपके पर्सनालिटी और स्वास्थ्य पर भी आधारित होती है। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा अपनी पर्सनालिटी को और निखारने की कोशिश करें। 
●रिवीजन :
परीक्षा में सफल होने ले लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने में आपकी काफी सहायता करेंगे।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा की डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, फ्री मॉक टेस्ट सीरीज सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed