फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA 2022: For the first time in 2021, women got a chance to appear in this examination, know how many female candidates were successful in the written examination-safalta

UPSC NDA 2022 : पहली बार 2021 में मिला था महिलाओं को इस परीक्षा में शामिल होने का मौका, जानिए कितनी महिला अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में हुईं थी सफल

Sun, 23 Jan 2022 09:55 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 23 Jan 2022 09:55 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस बार NDA/NA के 400 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन
UPSC NDA 2022: For the first time in 2021, women got a chance to appear in this examination, know how many female candidates were successful in the written examination-safalta
भारतीय सेना (महिलाएं) - फोटो : Flickr

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी यह परीक्षा लगातार चर्चा में बनी हुई है। NDA/NA के 400 सीटों में से महिलाओं के लिए सिर्फ 19 सीटें आरक्षित होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। शीर्ष अदालत ने इसपर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को मामले में हलफनामा दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। UPSC ने इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया था और अभ्यर्थियों से 11 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे।अगर आप भी NDA/NA 1 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA 2022 Champion Batch- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

2021 से मिला है महिलाओं को इस परीक्षा में शामिल होने का मौका 

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहली बार महिलाओं को शामिल होने की अनुमति NDA & NA (II) 2021 के समय मिली थी। इससे पहले तक इस परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी और इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की बात कही थी।

विज्ञापन

कितनी महिला अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में हुईं थी सफल :

NDA & NA (II) 2021 के लिए आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.70 लाख महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिलाओं के लिए पदों की संख्या कम होने पर याचिका दाखिल करने वाले याचिकाकर्ता ने कोर्ट में एक अतिरिक्त हलफनामा दाखिल किया है। जिसमें उल्लेख है कि 14 नवंबर 2021 को हुई NDA की परीक्षा में 8,009 अभ्यर्थी SSB इंटरव्यू और और चिकित्सा जांच के लिए उत्तीर्ण हुए हैं और इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1,002 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित :

इस बार NDA और NA के 400 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि, NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। NDA & NA (II) 2021 के 400 पदों में से भी महिलाओं के लिए सिर्फ 19 पद ही आरक्षित थे।

एनडीए में मिलने वाली सैलरी और विभिन्न भत्ते

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed