फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC IFS Main Exam 2023 timetable released at upsc.gov.in, check exam dates here

UPSC IFS Main Exam 2023: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन से होंगे एग्जाम

Sat, 07 Oct 2023 11:16 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 11:16 AM IST
सार

UPSC IFS Main Exam 2023: यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे इस संबंध में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC IFS Main Exam 2023 timetable released at upsc.gov.in, check exam dates here
आईएफएस : भारतीय वन सेवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC IFS Main Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारिणी जारी कर दी है। भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर इस समय सारणी को देख सकते हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

नवंबर से परीक्षा शुरू

समय सारिणी के अनुसार, भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023 अगले महीने, यानी 26, 28, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। सभी दिनों की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी आईएफएस

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि आईएफएस की मुख्य परीक्षा भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर, पोर्ट ब्लेयर और शिमला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 150 होने की उम्मीद है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 शेड्यूल

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 की समय सारिणी देखने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • यूपीएससी की आधिकारिक साइट - upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2023 समय सारिणी पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखें और अन्य विवरण देख सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed