फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC has released CAPF 2024 DAF for exam, fill your form soon

UPSC CAPF 2024 DAF: यूपीएससी ने सीएपीएफ परीक्षा के लिए जारी किया डीएएफ, जल्द भरें अपना फॉर्म

Mon, 07 Oct 2024 12:56 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 07 Oct 2024 12:56 PM IST
सार

UPSC CAPF 2024 DAF: यूपीएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2024 के लिए डीएएफ जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपने DAF फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC has released CAPF 2024 DAF for exam, fill your form soon
UPSC Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UPSC CAPF 2024 DAF: संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2024 का विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएपीएफ के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपने DAF फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएससी इन पदों के लिए आवेदन विंडो 18 अक्तूबर शाम 6 बजे बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए समय सीमा से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 506 रिक्तियों को भरना है। जिनमें से 186 रिक्तियां BSF के लिए, 120 सीआरपीएफ के लिए, 100 CISF के लिए, 58 ITBP के लिए और 42 SSB के लिए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि लिखित परीक्षा का परिणाम 24 सितंबर को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में चुने गए उम्मीदवार अगले चरण के लिए उपस्थित होंगे जिसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और चिकित्सा मानक परीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन

ऐसे भरें डीएएफ

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध डीएएफ फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. अपना आवेदन पत्र भरें। 
  5. अंत में सबमिट पर क्लिक करें।
  6. पुष्टिकरण पृष्ठ को सेव करें। 
  7. अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed