UPSC IFS Notification 2023 Out: भारतीय वन सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, यूपीएससी ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया
UPSC Forest Service Notification 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विस्तार
UPSC Forest Service Notification 2023 Released: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने की आवश्यकता है और इसके लिए योग्यता भारतीय वन सेवा भर्ती के दूसरे चरण में मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में जाना होगी।
भारतीय वन सेवा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा में भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार सामान्य ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करें। बशर्ते उनके द्वारा आवश्यक पात्रता मानदंड को पूरा किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : UPSC CSE Notification Out: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया पर यह है अपडेट
UPSC IFS Prelims 2023 के लिए आवेदन शुरू
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी, 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को यूपीएससी के ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। वहीं जो पहले से पंजीकृत हैं वे सीधे लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2023 है।