UPSC ESE Admit Card 2022: यूपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
UPSC ESE Admit Card 2022: आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC ESE Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को 20 फरवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।
UPSC ESE Admit Card 2022: परीक्षा की तिथि और समय
आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को प्रस्तावित है। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरी पाली में विशेष विषयों जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे।
UPSC ESE Admit Card 2022: परीक्षा का पैटर्न
यूपीएससी की ओर से इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन ऑफलाईन माध्यम से पेन पेपर मोड में लिया जाएगा। पहला पेपर सामान्य अध्यन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड का होगा। इसमें 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर 2 में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग के विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह 300 अंकों के लिए होंगे। पेपर - 1 की समय-सीमा घंटे और पेपर -2 की समय-सीमा 3 घंटे की होगी।
UPSC ESE Admit Card 2022: चयन प्रक्रिया
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग के विभाग में किया जाएगा।
UPSC ESE Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेस पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।