UPSC ESE 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि आज, फटाफट कर दें आवेदन
UPSC ESE 2024: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो आज बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फटाफट आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC ESE 2024: संघ लोक सेवा आयोग इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 26 सितंबर को बंद करने वाला है। अगर कोई भी उम्मीदवार किसी भी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाया है, तो आज शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर हर हाल में आवेदन दे। विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें।
27 सितंबर से आवेदन में कर सकेंगे संशोधन
आवेदक 27 सितंबर से 3 अक्तूबर, 2023 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की प्रारंभिक/चरण- I परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लगभग 167 रिक्तियों को भरना है।
पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2024 को 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त हो या इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की इंस्टीट्यूशन परीक्षाओं के अनुभाग ए और बी उत्तीर्ण हो। उम्मीदवारों (महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
UPSC ESE 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन
- यूपीएससी की भर्ती वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं
- यहां 'One Time Registration' लिंक पर जाकर वन टाइम प्रोफाइल बनाएं।
- लॉग इन करें और ईएसई प्रीलिम्स 2024 के लिए आवेदन लिंक पर जाएं।
- एप्लीकेशन फॉर्म को भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।