{"_id":"66e8172a0415d573f10db257","slug":"upsc-epfo-personal-assistant-daf-out-at-upsconline-nic-in-fill-form-by-september-27-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC EPFO PA 2024: यूपीएससी ने जारी किया ईपीएफओ पीए भर्ती के लिए डीएएफ फॉर्म, इस तारीख तक भरकर करें जमा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC EPFO PA 2024: यूपीएससी ने जारी किया ईपीएफओ पीए भर्ती के लिए डीएएफ फॉर्म, इस तारीख तक भरकर करें जमा
Mon, 16 Sep 2024 05:02 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:02 PM IST
सार
UPSC EPFO DAF: यूपीएससी ने कर्मचारी भविष्य निधि खाता पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर इस फॉर्म को भरकर जमा करना होगा।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : iStock
विस्तार
UPSC EPFO PA DAF 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नियोक्ता भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पर्सनल असिस्टेंट पदों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर 27 सितंबर शाम 5 बजे तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
1376 हुए थे चयनित
भर्ती परीक्षा 07 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के नतीजे अगस्त में घोषित कर दिए गए थे। परीक्षा आयोग ने चयन की अगली प्रक्रिया के लिए 1,376 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 323 रिक्तियों को भरना है। चयनित/योग्य घोषित उम्मीदवारों को अगले चरण में आगे बढ़ने से पहले आयोग को अपना संपूर्ण विवरण देना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को डीएएफ फॉर्म में मांगी गई जानकारी प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट के लिए डीएएफ फॉर्म कैसे भरें?
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाएं।
- ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने हेतु लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण भरें और रजिस्टर करें।
- विवरण भरें और आवेदन जमा करें।
- आवेदन सुरक्षित करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन प्रिंट करें।