फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC DAF 2025: Most Critical Step Before Interview, Candidates Advised to Fill Form Carefully

UPSC: इंटरव्यू से पहले का सबसे अहम स्टेप! इस फॉर्म को भरते समय बिल्कुल न करें लापरवाही, वरना पड़ सकता है भारी

Fri, 01 Aug 2025 07:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 01 Aug 2025 07:00 AM IST
सार

UPSC: यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू से पहले एक ऐसा फॉर्म भरना होता है जो आपके चयन में अहम भूमिका निभाता है। इस फॉर्म में की गई छोटी-सी गलती भी इंटरव्यू में भारी पड़ सकती है, इसलिए इसे भरते समय पूरी सतर्कता जरूरी है।

विज्ञापन
UPSC DAF 2025: Most Critical Step Before Interview, Candidates Advised to Fill Form Carefully
UPSC - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC Mains 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यूपीएससी की नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार से गुजरना होता है। इनमें से हर चरण अहम है, लेकिन मुख्य परीक्षा के बाद भरा जाने वाला एक फॉर्म, जिसे अक्सर गंभीरता से नहीं लिया जाता, उम्मीदवार की सफलता में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। यही फॉर्म है डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF), जो इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों की नींव बनाता है।

विज्ञापन


आयोग ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट परीक्षा 2025 के लिए मेन्स पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरने की विंडो एक्टिव कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे 12 अगस्त 2025 तक upsconline.gov.in पर जाकर यह फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होता है यूपीएससी डीएएफ?

यूपीएससी डीएएफ का मतलब होता है डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म। यह फॉर्म उन उम्मीदवारों को भरना होता है जो UPSC की मेन्स परीक्षा पास कर लेते हैं। इसमें उम्मीदवार को अपनी शैक्षणिक योग्यता, परिवार की जानकारी, कार्य अनुभव (अगर हो), रुचियां (Hobbies), खेल-कूद या अन्य गतिविधियों में भागीदारी, और कौन-सी सेवा (IAS, IPS, IFS आदि) प्राथमिकता में चाहिए - जैसी जानकारियां भरनी होती हैं। इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कई सवाल इसी फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर होते हैं, इसलिए इसे बहुत सावधानी और ईमानदारी से भरना जरूरी होता है

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें स्टेप-बाई-स्टेप DAF फॉर्म भरने का तरीका

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: लॉगिन करें
“DAF for Combined Geo-Scientist Examination 2025” लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 3: फॉर्म भरना शुरू करें
लॉगिन करने के बाद DAF फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव (यदि हो), सेवाएं/पद की प्राथमिकताएं आदि सावधानी से भरें।

स्टेप 4: डॉक्यूमेंट्स करें अपलोड
निर्धारित फॉर्मेट और साइज में स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें - जैसे फोटो, सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), PwD सर्टिफिकेट आदि।

स्टेप 5: डिक्लेरेशन भरें
फॉर्म के अंत में दिया गया घोषणा पत्र (Declaration) ध्यानपूर्वक पढ़कर स्वीकार करें।

स्टेप 6: फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट लें
सभी जानकारी एक बार फिर से चेक करें, फिर Submit बटन पर क्लिक करें। फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें। 

UPSC DAF फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

  • 1. जानकारी में अतिरंजन या गलत तथ्य देना: अपनी उपलब्धियों, अनुभव या हॉबीज़ को बढ़ा-चढ़ाकर बिल्कुल न लिखें। इंटरव्यू बोर्ड उसी आधार पर सवाल पूछेगा और पकड़ में आने पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
  • 2. अधूरी या अस्पष्ट जानकारी भरना: DAF में पूछी गई सभी जानकारियां पूरी और स्पष्ट रूप से भरें। अधूरी जानकारी से फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है या इंटरव्यू में भ्रम की स्थिति बन सकती है।
  • 3. गलत डॉक्यूमेंट अपलोड करना: फॉर्म में तय फॉर्मेट और साइज के अनुसार ही दस्तावेज़ अपलोड करें। धुंधली या गलत स्कैन की गई फाइलें परेशानी का कारण बन सकती हैं।
  • 4. अपनी रुचियों को हल्के में लेना: जो हॉबी आप फॉर्म में लिखते हैं, इंटरव्यू में उसी से जुड़े गहरे सवाल पूछे जा सकते हैं। इसलिए वही हॉबी लिखें जिसमें आप वाकई सहज हैं।
  • 5. अंतिम सबमिशन से पहले फॉर्म की समीक्षा न करना: फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी को दोबारा ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि कोई टाइपो या त्रुटि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed