UPSC Admit Card 2024: जारी हुआ सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड; तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड
UPSC CSE Admit Card 2024 Out: संघ लोक सेवा आयोग ने आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज 7 जून, 2024 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रिक्तियों की संख्या परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित विभिन्न केंद्रीय सरकारी सेवाओं और विभागों में लगभग 1056 पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती में बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित 40 रिक्तियां शामिल हैं।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और पता, श्रेणी और पिता का नाम जैसी जानकारी शामिल होती है। यह परीक्षा विवरण जैसे परीक्षा तिथि, समय और स्थान भी प्रदान करता है।
कैसे करें एडमिड कार्ड डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें
- सभी आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी अपने पास रख लें।