UPSC Geo-Scientist Result: संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्री-परीक्षा के नतीजे जारी, 758 अभ्यर्थी सफल; ऐसे करें चेक
UPSC Geo-Scientist Result: यूपीएससी ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा (Main Exam) के लिए उपस्थित होना होगा, जो 21 और 22 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।
UPSC Combined Geo-Scientist Prelims 2025: उत्तीर्ण विवरण
यूपीएससी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, 489 उम्मीदवारों ने भूविज्ञानी (ग्रुप A), वैज्ञानिक B (हाइड्रोगियोलॉजी – ग्रुप A) और सहायक हाइड्रोगियोलॉजिस्ट (ग्रुप B) पदों के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 194 उम्मीदवारों ने भूभौतिकी (ग्रुप A), वैज्ञानिक B (भूभौतिकी – ग्रुप A) और सहायक भूभौतिकी (ग्रुप B) पदों के लिए परीक्षा पास की है। इसके अतिरिक्त 75 उम्मीदवारों ने रसायनज्ञ (ग्रुप A), वैज्ञानिक B (रासायनिक – ग्रुप A) और सहायक रसायनज्ञ (ग्रुप B) परीक्षा उत्तीर्ण की है।
UPSC Result 2025: आगे की प्रक्रिया और मुख्य परीक्षा
यूपीएससी ने यह भी साफ किया है कि प्रारंभिक परीक्षा के अंतिम अंक और कट-ऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जो पूरे परीक्षा प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद यानी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद उपलब्ध होंगे।
और भी पढ़ें:- 11वीं में किस स्ट्रीम का करें चुनाव? दूर कर लें कंफ्यूजन; इन बातों का रखें विशेष ध्यान
आयोग ने उन उम्मीदवारों की रोल नंबर की सूची जारी की है, जो परीक्षा में पास हुए हैं। आयोग के अनुसार, "इन उम्मीदवारों की योग्यता सभी चरणों में शर्तों के अनुसार ही है। उम्मीदवारों को चरण-II यानी संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2025 में 21 और 22 जून 2025 को उपस्थित होना होगा।"
UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Exam 2025: 9 फरवरी को दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
यह परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। सुबह की शिफ्ट में 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन (Paper-I) हुआ, जबकि दोपहर की शिफ्ट में 2:00 बजे से 4:00 बजे तक विशिष्ट विषयों के पेपर (Paper-II) जैसे भूविज्ञानी, भूभौतिकी और रसायनज्ञ से संबंधित विषयों की परीक्षा ली गई।
और भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार, मूल्यांकन लगभग पूरा; जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड
UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Result 2025: कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UPSC Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination Result 2025' लिंक खोजें।
- अब PDF लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम नोटिफिकेशन के साथ उन उम्मीदवारों के रोल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देंगे जो उत्तीर्ण हुए हैं।
- उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट भविष्य में संदर्भ के लिए ले सकते हैं।