{"_id":"66fb590552c4d37fc9016048","slug":"upsc-combined-geo-scientist-correction-window-close-soon-at-know-how-to-edit-form-online-at-upsc-gov-in-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC 2025: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगी करेक्शन विंडो","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSC 2025: संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगी करेक्शन विंडो
Tue, 01 Oct 2024 07:36 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:36 AM IST
सार
UPSC Combined Geo- Scientist 2025: यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 के 85 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र में सुधार करने का आखिरी दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC Combined Geo- Scientist 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक के 85 पदों पर भर्ती निकाली है। जारी आधिसूचना के अनुसार 85 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2024 को बंद कर दी गई। उसके बाद 25 सितंबर से आवेदन फॉर्म में बदलाव के लिए सुधार विंडो खोली गई। तो वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने अपना आवेदन पत्र एक बार जांच लें। यदि आवेदन पत्र में कुछ सुधार करना है, तो उनके पास आज का ही समय है। यूपीएससी आज सुधार विंडो बंद कर देगा।
जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
यूपीएससी भू वैज्ञानिक चयन प्रक्रिया प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित है।प्रारंभिक परीक्षा- 400 अंक
मुख्य परीक्षा- 600 अंक
साक्षात्कार- 200 अंक
उम्मीदवारों को यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक पिछले साल के प्रश्नपत्रों से प्रश्न डाउनलोड करके उनका अभ्यास करना चाहिए ।
परीक्षा तिथि
प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
प्रारंभिक परीक्षा- 9 फरवरी, 2025
यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा- 21 जून, 2025