UPSC 2019 : CMS परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और कर रहे हैं, परीक्षा का इंतजार तो वे उम्मीवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के एडमिट कार्ड को उम्मीदवार 27 जून से 21 जुलाई 2019 तक ही डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC CMS परीक्षा 21 जुलाई 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे, हर पेपर में अधिकतम 250 अंक होंगे। पेपर में दो घंटे का समय मिलेगा। CMS 2019 के 965 पदों पर ये भर्तियां होंगी। अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
UPSC CMS एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, दिए गए Click Here लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
चरण 5 : अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।