फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMS 2026 Written Result out at upsc.gov.in; 2923 shortlisted for personality test, Check name wise list h

यूपीएससी: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, इंटरव्यू के लिए कितनों का हुआ चयन? यहां जानें

Tue, 01 Sep 2026 06:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 06:56 PM IST
सार

UPSC CMS 2026 Result: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए कुल 2,923 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने नाम-वार परिणाम भी घोषित कर दिया है।
 

विज्ञापन
UPSC CMS 2026 Written Result out at upsc.gov.in; 2923 shortlisted for personality test, Check name wise list h
UPSC CMS Written Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CMS Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने आज, 1 सितंबर 2026 को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 (Combined Medical Services Examination 2026) की लिखित परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए कुल 2,923 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने नाम-वार और रोल नंबर-वार परिणाम की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।  

विज्ञापन


यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (सीएमएस) 2026 की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल हुए 2,923 उम्मीदवारों को अब व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होना होगा।

विज्ञापन

15 दिनों में भरना होगा DAF

सीएमएस परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर लॉगिन करना होगा और विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। इस दैरान इन अभ्यर्थियों को इन बातों की जांच करनी होगी:

  • पहले से दर्ज जानकारी की जांच करनी होगी।
  • जहां जरूरी हो, जानकारी में बदलाव करना होगा।
  • अंतिम रूप से जानकारी जमा करनी होगी।
  • यह प्रक्रिया तय 15 दिनों की अवधि में पूरी करनी होगी।


इसी प्रक्रिया के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए ई-समन पत्र जारी किया जाएगा। तय अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी समाप्त हो सकती है।

व्यक्तित्व परीक्षण के समय कौन से मूल दस्तावेज ले जाने होंगे?

व्यक्तित्व परीक्षण के समय उम्मीदवारों को जरूरी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • आयु का प्रमाण और जन्मतिथि से जुड़ा वैध प्रमाणपत्र
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जैसे डिग्री या अस्थायी प्रमाणपत्र
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि उम्मीदवार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का दावा किया है)
  • दिव्यांगता से जुड़े मूल प्रमाणपत्र (यदि उम्मीदवार ने दिव्यांग श्रेणी के तहत दावा किया है)


आयोग बाद में व्यक्तित्व परीक्षण का कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि निर्धारित तारीख या समय में बदलाव के अनुरोध सामान्य तौर पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए कार्यक्रम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी तारीख और समय के अनुसार तैयारी करनी होगी।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा की मार्कशीट कब जारी होगी?

अभी लिखित परीक्षा की मार्कशीट उपलब्ध नहीं है। आयोग इसे अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। ऑनलाइन जारी होने के बाद मार्कशीट 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। यदि किसी उम्मीदवार को मार्कशीट की मुद्रित प्रति चाहिए, तो उसे:

  • अंतिम परिणाम जारी होने और मार्कशीट ऑनलाइन आने का इंतजार करना होगा।
  • मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध होने के 30 दिनों के भीतर आयोग को लिखित अनुरोध भेजना होगा।
  • अनुरोध के साथ अपने पते वाला डाक टिकट लगा लिफाफा भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed