फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS 2 Application Start at upsconline.nic.in Apply for 339 Vacancies in Indian Army Navy Airforce

UPSC CDS 2: यूपीएससी सीडीएस-2 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, सेना अकादमी में मिलेंगे दाखिले

Thu, 19 May 2022 03:24 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 03:24 PM IST
सार

UPSC CDS II परीक्षा 2022 के तहत विभिन्न भारतीय सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सैन्य पाठ्यक्रमों में 339 रिक्त पदों पर प्रवेश के लिए चार सितंबर को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
UPSC CDS 2 Application Start at upsconline.nic.in Apply for 339 Vacancies in Indian Army Navy Airforce
यूपीएससी सीडीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CDS 2 Application Starts: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2, 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही UPSC CDS II परीक्षा 2022 के तहत विभिन्न भारतीय सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सैन्य पाठ्यक्रमों में 339 रिक्त पदों पर प्रवेश के लिए 04 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

महिला / एससी / एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट

यूपीएससी सीडीएस-2, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर सात जून को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला / एससी / एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें। सीडीएस-2 के पाठ्यक्रम जुलाई 2023 से शुरू होंगे। पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से तीन सप्ताह पहले एक ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CDS II की रिक्त सीटों का विवरण

  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून- 100 सीट
  • भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला- 22 सीट
  • वायु सेना अकादमी, हैदराबाद- 32 सीट 
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 116वीं एसएससी (पुरुष) (एनटी) - 169 सीट
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 30 वीं एसएससी (महिला) (एनटी) - 16 सीट


कुल - 339 सीट या पद
 

विज्ञापन

UPSC CDS 2 परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. अब 'यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन' पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. भाग एक पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  4. अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र शहर का चयन करें और फॉर्म जमा करें।
  5. एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed