UPSC CDS 1 2026: यूपीएससी सीडीएस-1 के 451 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू; जानें रजिस्ट्रेशन की जरूरी शर्तें
CDS Recruitment 2026 Vacancies: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सीडीसी (1) 2026 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा के लिए कुल 451 रिक्तियां हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानें प्रक्रिया और पात्रता..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 शाम 6 बजे है।
कहां कितनी सीटें?
अधिसूचना के अनुसार, CDS (1) 2026 के तहत भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) और अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के लिए कुल 451 पदों पर भर्ती होगी। इनमें IMA के लिए 100, INA के लिए 26, AFA के लिए 32, OTA चेन्नई पुरुष के लिए 275 और OTA महिला के लिए 18 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को जनवरी–अप्रैल 2027 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़े: UPSC Cadre: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का कैडर आवंटन जारी, जानें टॉपर शक्ति दूबे की पोस्टिंग कहां होगी
कौन कर सकता है अप्लाई?
पात्रता की बात करें तो विभिन्न अकादमियों के लिए अलग-अलग आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। IMA और INA के लिए आवेदन करने वाले अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।ओटीए के लिए पात्र पुरुष उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना आवश्यक है, वहीं महिलाओं के लिए भी यही आयु सीमा लागू है।
वायु सेना अकादमी के लिए 1 जनवरी 2027 तक उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यताएं भी अकादमी अनुसार अलग हैं। आईएमए और औटीए के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है, जबकि आईएनए के लिए इंजीनियरिंग डिग्री और एएफए के लिए बीटेक या गणित व भौतिकी के साथ ग्रेजुएशन अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये निर्धारित की गई है। एससी, एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया?
सीडीएस परीक्षा की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी। लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दस्तावेज और मेडिकल फिटनेस की पुष्टि के बाद किया जाएगा।
ऐसें करें अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान कर आवेदन जमा करें।