फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CAPF AC 2025: Assistant Commandant Exam Tomorrow, Check Key Instructions for Candidates

UPSC CAPF AC: यूपीएससी सहायक कमांडेंट की परीक्षा कल, इन बातों का रखें खास ख्याल; वरना हो सकती है दिक्कत

Sat, 02 Aug 2025 10:42 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 02 Aug 2025 10:42 AM IST
सार

UPSC CAPF AC Exam 2025: यूपीएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद अहम है, ताकि किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।  

विज्ञापन
UPSC CAPF AC 2025: Assistant Commandant Exam Tomorrow, Check Key Instructions for Candidates
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CAPF Exam Guidelines: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार, 3 अगस्त 2025 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। 

विज्ञापन


इस परीक्षा के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट्स की नियुक्ति की जाती है।  

ये भी पढ़ेंUPSC CAPF AC: कैसे होगा यूपीएससी में असिस्टेंट कमांडेंट का चयन? जानें परीक्षा से मेडिकल तक की पूरी जानकारी

विज्ञापन

परीक्षा तिथि और समय

केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (ACs) 2025 की परीक्षा रविवार, 3 अगस्त 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सामान्य योग्यता एवं बुद्धिमत्ता (Paper I) की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।

इसके बाद दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन, निबंध और बोधगम्यता (Paper II) दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (Pen and Paper) में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

UPSC CAPF AC 2025: Assistant Commandant Exam Tomorrow, Check Key Instructions for Candidates
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock

UPSC CAPF (ACs) 2025: इन गाइडलाइंस का जरूर करें पालन

  • एडमिट कार्ड अनिवार्य: परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है। मोबाइल पर दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।
  • ID प्रूफ जरूरी: एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट) साथ लाना होगा।
  • समय से पहुंचे: परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 45 मिनट पहले पहुंचें। देरी होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन, लैपटॉप आदि उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
  • पठन सामग्री निषिद्ध: कोई भी किताब, नोट्स, लॉग टेबल, या अन्य संदिग्ध सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • ड्रेस कोड पर ध्यान दें: भारी जेवरात, मेटल बेल्ट या ऐसे कपड़े जिनमें चेकिंग में परेशानी हो सकती है, उनसे बचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए निर्देश पढ़ें: सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
  • अनुशासन बनाए रखें: परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर आयोग कड़ी कार्रवाई कर सकता है, जिसमें परीक्षा से बहिष्कार और भविष्य की UPSC परीक्षाओं से डिबार किया जाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed