UPPSC Admit Card: यूपीपीएससी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
UPPSC Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी और प्रोगामर ग्रेड-2 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 मार्च, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC Computer Operator Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी और प्रोगामर ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC Computer Operator Admit Card : 5 मार्च को होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी और प्रोगामर ग्रेड-2 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 मार्च, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सभी जरूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी।
UPPSC Computer Operator Admit Card : इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल क्रमांक, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।