UPPSC PCS Topper List: यूपीपीएससी पीसीएस का परिणाम जारी, सिद्धार्थ गुप्ता ने मारी बाजी; देखें टॉपर्स की लिस्ट
UPPSC PCS Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रोविजनल सिविल सर्विस (पीसीएस) का अंतिम परिणाम 2023 जारी कर दिया है। कुल 251 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट...
विस्तार
UPPSC PCS Final Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रोविजनल सिविल सर्विस (पीसीएस) अंतिम परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। कुल 251 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी पीसीएस परिणाम 2023 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने 22 दिसंबर को पीसीएस का परिणाम घोषित किया था जिसमें 451 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। इसने 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार दौर आयोजित किया। रिजल्ट डाउनलोड करे के चरण आगे बताए गए हैं।
ये रहे टॉपर, UPPSC PCS 2023 Toppers
- दूधा मोहल्ला, देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
- प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे।
- हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
251 चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं (33.46 फीसदी) हैं। पीसीएस-2023 की टॉप टेन मेरिट में आठ पुरुष एवं दो महिला और टॉप 20 मेरिट में 13 पुरुष एवं सात महिलाएं शामिल हैं। महिला वर्ग में मेरठ की शुभि गुप्ता अव्वल हैं, जबकि मेरिट में उन्हें सातवां स्थान मिला है।
दो पद रह गए खाली
चयनितों में ओबीसी श्रेणी के 77, एससी श्रेणी के 55 और एसटी श्रेणी के दो अभ्यर्थी शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल दो पद संगत श्रेणी में उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए। आयोग ने इन दोनों पदों के पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की है।
पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 565459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 345022 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
ऐसे डाउनलोड करें परिणाम, How to Download UPPSC PCS Final Result 2023?
यूपीपीएससी पीसीएस अंतिम परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- यूपीपीएससी पीसीएस अंतिम परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीपीएससी पीसीएस अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।