फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Medical Officer Result 2024 Out; Download link here

UPPSC MO 2023 Final Result: यूपीपीएससी चिकित्साधिकारी भर्ती के अंतिम नतीजे घोषित, जानें कितने अभ्यर्थी हुए सफल

Tue, 16 Jul 2024 05:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 16 Jul 2024 05:25 PM IST
सार

UPPSC MO Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर और विभिन्न पदों पर भर्ती के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट का पीडिएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC Medical Officer Result 2024 Out; Download link here
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UPPSC MO Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट.- uppsc.up.nic.in के माध्यम से रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए साक्षात्कार का दौर 10, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27, 28 जून को आयोजित किया गया था। योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर में शामिल होना था, जिसके बाद आयोग द्वारा अंतिम रिजल्ट घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी के कुल 2532 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से आर्थोपेडिशियन के 22, एनईटी स्पेशियलिस्ट के 25, पैथोलॉजिस्ट के 21, आफ्थोमोलॉजिस्ट के 23, जनरल सर्जन के 338, एनेस्थेटिस्ट के 460, गायनकोलॉजिस्ट के 385 सहित अन्य पदों को भरा जाएगा।

 

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
आर्थोपेडिशियन के लिए कुल 22, एनईटी स्पेशियलिस्ट के लिए 20, पैथोलॉजिस्ट के लिए 21, आफ्थोमोलॉजिस्ट के लिए 19, जनरल सर्जन के लिए 51, एनेस्थेटिस्ट और गायनकोलॉजिस्ट के लिए 70 उम्मीदावारों का चयन हुआ है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed