फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Medical Officer Recruitment 2022 for 600+ Medical Officer posts at uppsc.up.nic.in sarkari naukri

UPPSC Medical Officer Recruitment: उत्तर प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर की बंपर भर्तियां, 1.5 लाख से अधिक मिलेगा वेतन

Sat, 06 Aug 2022 12:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 12:47 PM IST
सार

UPPSC Recruitment: UPPSC Medical Officer भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी गैजेटेड के लिए है।

विज्ञापन
UPPSC Medical Officer Recruitment 2022 for 600+ Medical Officer posts at uppsc.up.nic.in sarkari naukri
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC Medical Officer Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। तो कैसे कर सकेंगे इस भर्ती के लिए आवेदन, कितनी है इस भर्ती में पदों की संख्या? आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...

विज्ञापन

UPPSC Medical Officer Recruitment: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Medical Officer Recruitment: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
UPPSC Medical Officer भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी गैजेटेड के लिए है। आवेदन की संख्या अधिक होने पर आयोग की ओर से स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रीक्स 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं- UPPSC Medical Officer Recruitment Notification

विज्ञापन

UPPSC Medical Officer Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में डिग्री या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के आयुर्वेद में पांच साल की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास में भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के साथ वैद्य के रूप में पंजीकरण और (सी) राज्य आयुर्वेदिक या एलोपैथिक अस्पताल या औषधालय में कम से कम छह महीने का पेशेवर अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 105 रुपये, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MEDICAL OFFICER भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed