फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Medical Officer 2022 exam schedule released at uppsc.up.nic.in know how to check sarkari naukri

UPPSC MO Recruitment 2022: यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Mon, 10 Oct 2022 04:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 04:00 PM IST
सार

UPPSC MO Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 611 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। आवेदन की संख्या अधिक होने पर आयोग स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन करेगा।

विज्ञापन
UPPSC Medical Officer 2022 exam schedule released at uppsc.up.nic.in know how to check sarkari naukri
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC MO Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग/UPPSC ने मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी गैजेटेड भर्ती परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया है। यह शेड्यूल आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा के शेड्यूल को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल को...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी गैजेटेड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 08 जनवरी, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सिलेबस को जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 611 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। आवेदन की संख्या अधिक होने पर आयोग स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन करेगा। इसके लिए जल्द ही जानकारी जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

इंजीनियरिंग सेवा साक्षात्कार का भी शेड्यूल जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा भर्ती, 2021 के साक्षात्कार के शेड्यूल को भी जारी कर दिया है। साक्षात्कार का आयोजन 17 अक्तूबर, 2022 से लेकर 11 नवंबर, 2022 तक किया जाएगा। कुल 820 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 283 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

कैसे चेक करें शेड्यूल?

  • सबसे पहले उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Important Alerts के सेक्शन में जाएं।
  • अब दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के शेड्यूल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब शेड्यूल आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलो कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed