फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC LT Grade English Result 2025 Out; 7,165 Candidates Qualify for Main Exam

UPPSC LT Grade Result: एलटी ग्रेड भर्ती के अंग्रेजी विषय का परिणाम जारी; मुख्य परीक्षा के लिए 7165 चयनित

Tue, 24 Feb 2026 05:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 05:28 PM IST
सार

UPPSC LT Grade English Result 2026: यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (अंग्रेजी) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया। 1,11,264 में से 59,530 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 7,165 को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। 
 

विज्ञापन
UPPSC LT Grade English Result 2025 Out; 7,165 Candidates Qualify for Main Exam
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC LT Grade Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) परीक्षा-2025 के अंतर्गत अंग्रेजी विषय का परिणाम जारी कर दिया है। यह जानकारी आयोग द्वारा 24 फरवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। अंग्रेजी विषय में कुल 1,11,264 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 59,530 उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 7,165 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in
 पर उपलब्ध हैं। 

इतने पदों पर होनी है नियुक्ति

आयोग के अनुसार, विज्ञापन संख्या 5/ई-1/2025 दिनांक 28 जुलाई 2025 के तहत अंग्रेजी विषय में पुरुष शाखा के 540 पद और महिला शाखा के 113 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी। इसके अलावा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत विशेष शिक्षक (दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के कुल 4 पद भी शामिल थे।

 

नहीं मिले पर्याप्त अभ्यर्थी

प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 7,165 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। हालांकि, न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न करने के कारण कुछ श्रेणियों में रिक्त पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके।

 
प्रारंभिक परीक्षा तिथि 18 जनवरी 2026
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 1,11,264
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 59,530
मुख्य परीक्षा के लिए सफल 7,165 

 

विज्ञापन

अब आगे क्या?

मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और सफल अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के संबंध में विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।

आयोग के सचिव अशोक कुमार द्वारा जारी इस विज्ञप्ति के माध्यम से अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed