फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC APO Main 2022 Registration Started Apply Online Now at uppsc.up.nic.in Check How to Apply for Sarkari Jo

UPPSC APO Main 2022: यूपीपीएससी एपीओ भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 28 Sep 2022 12:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 12:32 PM IST
सार

UPPSC APO Main 2022: 23 सितंबर को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 1079 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था, जो अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।
 

विज्ञापन
UPPSC APO Main 2022 Registration Started Apply Online Now at uppsc.up.nic.in Check How to Apply for Sarkari Jo
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC APO Main 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी/APO भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही हो रही है। जो भी उम्मीदवार एपीओ भर्ती प्रांरंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए आपको इस खबर में बताते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख तक होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की  ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी/APO भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित है। वहीं, आवेदन की हार्डकॉपी को समस्त संलग्नकों के साथ 19 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक या इससे पहले पंजीकृत डाक से भेजना है या आयोग के पूछताछ काउंटर पर जमा करना है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 सितंबर को जारी हुए थे प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम
एपीओ की प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त 2022 को प्रदेश के दो शहरों प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की गई थी। एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए 64100 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 33315 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 23 सितंबर को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 1079 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था, जो अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
UPPSC असिस्टेंट सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1079 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कैस करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एपीओ भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • अब अपना व्यक्तिगत विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • उम्मीदवार अपना फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed