फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Agricultural Services exam 2024 registration deadline today; apply now for 268 posts, link here

UPPSC Agricultural Services exam: कृषि सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि; यहां से करें पंजीकरण

Fri, 10 May 2024 03:23 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 10 May 2024 03:23 PM IST
सार

UPPSC Agricultural Services exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आज संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC Agricultural Services exam 2024 registration deadline today; apply now for 268 posts, link here
UPPSC Agricultural Services exam 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UPPSC Agricultural Services exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आज 10 मई, 2024 को संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- (uppsc.up.nic.in.) के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सुधार/संपादन विंडो 16 मई, 2024 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन


परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 268 रिक्तियों को भरना है। पहले परीक्षा अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाली थी। लेकिन, आगामी आम चुनावों के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

UPPSC Agricultural Services exam 2024: पात्रता मापदंड
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दि जाएगी।

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से विज्ञान में स्नातक या कृषि, कृषि रसायन विज्ञान, बागवानी, मृदा विज्ञान/मृदा संरक्षण, फल और सब्जी प्रौद्योगिकी, फल संरक्षण विज्ञान या किसी भी निर्धारित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 125 रुपये और एससी/एसटी/ईएसएम के लिए 65 रुपये आवेदन शुल्क है। विकलांग व्यक्तियों (PWD) को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना ओटीआर विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • एक प्रति डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed