फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPHESC Recruitment 2025: Last Date to Apply for B.Ed Assistant Professor Posts Today; Register Now

UPHESC: बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का आखिरी मौका, आज है आवेदन की अंतिम तारीख; तुरंत करें पंजीकरण

Sat, 21 Jun 2025 02:36 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 21 Jun 2025 02:36 PM IST
सार

UPHESC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आज बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPHESC Recruitment 2025: Last Date to Apply for B.Ed Assistant Professor Posts Today; Register Now
UPESSC B.Ed Assistant Professor - फोटो : freepik

विस्तार

UPESSC B.Ed Assistant Professor Vacancy: अगर आप बीएड विषय में सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की चाह रखते हैं, तो आज का दिन आपके लिए निर्णायक हो सकता है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPHESC) द्वारा बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 21 जून 2025 है। पहले यह तिथि 12 जून निर्धारित थी, जिसे अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाकर 21 जून कर दिया गया था।
विज्ञापन


इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पूरा विस्तृत विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है ताकि पात्रता, दस्तावेज और शर्तों को समझकर सही तरीके से आवेदन किया जा सके।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जून 2025
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जून 2025
  • फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2025 (रात 12 बजे तक)

पात्रता में बदलाव- अब ये अभ्यर्थी भी होंगे योग्य

बीएड विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य या मानविकी विषयों में परास्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित विषय में एमएड उपाधि में भी न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी यदि शिक्षाशास्त्र विषय में एमए (एजुकेशन) या एमएड की डिग्री रखते हैं और उसमें भी 55 प्रतिशत अंक प्राप्त हैं तो वे भी आवेदन के पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को शिक्षाशास्त्र विषय में यूजीसी नेट उत्तीर्ण करना होगा या फिर उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के वर्ष 2009 के विनियमों के अनुसार पीएचडी या डीफिल की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। आरक्षण नीति के तहत आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
 

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। 

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 15,600 से 39,100 रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ 6000 रुपये ग्रेड पे निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लागू भत्ते भी देय होंगे।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है, ताकि सभी जरूरी शर्तों और दिशा-निर्देशों को समझकर सही तरीके से आवेदन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed