फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPESSC Recruitment 2026: Applications Open for 12,405 Assistant Teacher Posts, Check Eligibility

यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका; आज से करें आवेदन

Wed, 16 Sep 2026 12:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 16 Sep 2026 12:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए स्नातक, शिक्षक प्रशिक्षण और टीईटी समेत निर्धारित योग्यता जरूरी है।

विज्ञापन
UPESSC Recruitment 2026: Applications Open for 12,405 Assistant Teacher Posts, Check Eligibility
यूपीईएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026 से 15 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

देखें जिलावार और श्रेणीवार रिक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सामान्य ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
आगरा 127 31 85 66 6 315
अलीगढ़ 199 49 132 103 9 492
बरेली 358 88 239 186 17 888
गाजियाबाद 163 40 109 85 8 405
कानपुर नगर 305 75 204 159 15 758
लखनऊ 180 44 119 93 8 444
मेरठ 256 63 171 133 12 635
सहारनपुर 182 44 120 94 8 448
वाराणसी 153 37 102 79 7 378
सभी 75 जिलों का कुल योग 11,508 - - - - -


गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय: रिक्तियां

स्कूल का प्रकार सामान्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस कुल
लड़कों के स्कूल 196 189 0 84 4 473
लड़कियों के स्कूल 182 159 0 80 3 424
संयुक्त योग 378 348 0 164 7 897

 

कौन कर सकता है आवेदन?

शहरी प्राथमिक सहायक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीटीसी, डीएलएड, स्पेशल बीटीसी, बीटीसी (उर्दू), विशेष शिक्षा में डिप्लोमा, बीएलएड या प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा जैसी मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी है। इसके अलावा टीईटी पास होना अनिवार्य है।

संबद्ध प्राथमिक (सहायता प्राप्त विद्यालय) में सहायक शिक्षक पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार के पास एनसीटीई से मान्यता प्राप्त बीटीसी या डीएलएड होना चाहिए। साथ ही कक्षा 1 से 5 के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा के नियम?

आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। प्राथमिक, शहरी सहायक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं संबद्ध प्राथमिक सहायक अध्यापक पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और इस पद पर सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित है। शहरी पद के लिए उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

यूपीईएसएससी सहायक शिक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार वेतन मिलेगा। प्राथमिक, शहरी और संबद्ध प्राथमिक दोनों पदों के लिए वेतनमान ₹35,400 से ₹1,12,400 है। इसके अलावा नियमानुसार मिलने वाले अन्य भत्ते भी दिए जा सकते हैं।

500 रुपये देने होंगे आवेदन शुल्क

यूपीईएसएससी सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सामान्य, अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 आवेदन शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 है, जबकि PwBD (दिव्यांगजन) उम्मीदवारों को 300 शुल्क जमा करना होगा।

यह भी पढ़ेंयूपीईएसएससी: यूपी में पीजीटी के 2,607 पदों पर भर्ती, क्या है आवेदन के लिए पात्रता? वेतन 47,600 से 1.51 लाख तक

क्या है परीक्षा पैटर्न?

विवरण जानकारी
चयन का आधार 360 अंकों की लिखित परीक्षा
प्रश्नों की संख्या 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
परीक्षा अवधि 2 घंटे
प्रश्नों के विकल्प प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प
सही उत्तर 3 अंक
गलत/एक से अधिक उत्तर 1 अंक की कटौती
उत्तर देने का माध्यम ओएमआर शीट पर काले बॉलपॉइंट पेन से
प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी

अगर परीक्षा कई शिफ्ट में होती है, तो अंकों का मानकीकरण किया जाएगा। चयन के लिए मानकीकृत अंक ही मान्य होंगे। समान अंक होने पर पहले स्नातक में ज्यादा प्रतिशत वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी। इसके बाद प्रशिक्षण योग्यता में ज्यादा प्रतिशत और फिर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed