फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP PGT Recruitment 2026: Applications Open for 2,607 Lecturer Posts

यूपीईएसएससी: यूपी में पीजीटी के 2,607 पदों पर भर्ती, क्या है आवेदन के लिए पात्रता? वेतन 47,600 से 1.51 लाख तक

Wed, 16 Sep 2026 11:06 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 16 Sep 2026 11:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2,607 प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP PGT Recruitment 2026: Applications Open for 2,607 Lecturer Posts
यूपीईएसएससी वैकेंसी 2026 - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने 2,607 प्रवक्ता (पीजीटी) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

विषयवार पदों का विवरण

क्र. विषय लड़कों के स्कूल लड़कियों के स्कूल कुल पद
1 हिंदी 336 38 374
2 अंग्रेजी 256 29 285
3 अर्थशास्त्र 178 24 202
4 समाजशास्त्र 75 9 84
5 भौतिक विज्ञान 122 10 132
6 रसायन विज्ञान 173 12 185
7 गणित 105 7 112
8 वाणिज्य 62 1 63
9 इतिहास 94 18 112
10 चित्रकला 57 12 69
11 मनोविज्ञान 40 10 50
12 शिक्षा शास्त्र 28 12 40
13 संगीत-गायन 1 5 6
14 संस्कृत 241 23 264
15 उर्दू 9 4 13
16 गृह विज्ञान 0 12 12
17 भूगोल 239 9 248
18 शारीरिक शिक्षा 19 2 21
19 सैन्य विज्ञान 12 0 12
20 रंजन कला 0 2 2
21 जीव विज्ञान 117 13 130
22 नागरिक शास्त्र 115 17 132
23 दर्शनशास्त्र 12 0 12
24 संगीत-वाद्य 2 9 11
25 कृषि 32 0 32
26 कृषि विज्ञान 4 0 4
कुल   2,329 278 2,607

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

  • अधिकांश विषयों के लिए: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री जरूरी है।
  • संगीत (गायन/वाद्य) के लिए: संगीत में पोस्ट ग्रेजुएशन या गायन/वाद्य संगीत में विशेषज्ञता के साथ स्नातक डिग्री और बीएड जरूरी है।
  • शारीरिक शिक्षा के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और एमपीएड (शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री) जरूरी है।
  • चित्रकला के लिए: मान्यता प्राप्त कला संस्थान से ललित कला (ड्राइंग सहित) में डिप्लोमा और बीएड की डिग्री जरूरी है।अधिकांश विषयों में संबंधित डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को प्रवक्ता पद पर लेवल-8 के तहत वेतन मिलेगा। इस वेतन स्तर में 47,600 से 1,51,100 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।

इतना आवेदन शुल्क

सामान्य, अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 आवेदन शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क 750 है, जबकि दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 500 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका; आज से करें आवेदन 

कैसे होगा चयन?

सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता पदों पर चयन कुल 400 अंकों के आधार पर होगा। इसमें 360 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा 40 अंकों का साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में मिले कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें और सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed