फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP SI Exam 2021: Without it, you will not get admission in the examination center, the candidates going to appear in the UP Police examination should take special care of this-safalta

UP SI Exam 2021: बिना इसके परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश, यूपी पुलिस की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी इस बात का रखें खास ध्यान

Wed, 10 Nov 2021 02:48 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 10 Nov 2021 02:48 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो रही है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
UP SI Exam 2021: Without it, you will not get admission in the examination center, the candidates going to appear in the UP Police examination should take special care of this-safalta
Police training Meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो रही है। लगभग 20 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा 3 फेज में आयोजित की जा रही है और यह 12 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसम्बर तक चलेगी। गौरतलब है कि राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे थे। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का प्रोविजन एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड 3 दिन पहले जारी किया जा रहा है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो आप UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं। वहीं, बाकी बचे दिनों में इस परीक्षा के कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UP SI Mock Test- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

इसके बिना नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश :

इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को UPPBPB ने परीक्षा केंद्र पर अपने पहचान पत्र के रूप में अपना आधार कार्ड ले जाने को कहा है। UPPBPB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड/ई आधार कार्ड और उसकी एक छाया प्रति ले जानी होगी। UPPBPB ने अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी है कि इस परीक्षा में  पहचान पत्र के रूप में सिर्फ आधार कार्ड ही मान्य होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से आधार कार्ड लेकर जाना होगा।

विज्ञापन

इन तारीखों को होगी परीक्षा :

SI भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 19 नवंबर से 24 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा, अगर किसी शिफ्ट की या किसी तारीख को कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन 3 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों का प्रोविजन एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड 3 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed