फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP SI Exam 2021: Will the UP SI Phase-1 exam not be held on November 12, why can the exam schedule be changed-safalta

UP SI Exam 2021: क्या 12 नवंबर को नहीं होगा यूपी एसआई फेज-1 का एग्जाम, क्यों बदला जा सकता है परीक्षा कार्यक्रम

Thu, 11 Nov 2021 04:15 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 11 Nov 2021 04:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-SI भर्ती के अंतर्गत 9,534 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आयोजित हो रही है।

विज्ञापन
UP SI Exam 2021: Will the UP SI Phase-1 exam not be held on November 12, why can the exam schedule be changed-safalta
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 9,534 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो किया जा चुका है लेकिन भर्ती बोर्ड द्वारा अभी तक इसके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भर्ती बोर्ड द्वारा पुन: परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, यूपीपीआरपीबी के द्वारा तीन चरणों में कराए जाने वाले  एग्जाम के शेड्यूल के बीच में ही यूपीटेट परीक्षा का भी आयोजन होना है। दोनों परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है ऐसे में इन दोनों परीक्षा की तारीखें समान होने के कारण उम्मीदवारों को कई असुविधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अभ्यर्थियों को इस परेशानी से बचाने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा कार्यक्रम में पुन: संशोधन किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए अभी उम्मीदवार अपने पुराने एग्जाम शेड्यूल के अनुसार ही तैयारी करते रहें। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही बाकी बचे हुए शेष दिनों में इस परीक्षा के कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Mock Test- Attempt Now  की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम 

यूपी-SI भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा अगर किसी शिफ्ट या तारीख की कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन तीन दिसंबर को किया जाएगा। पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों का प्रोविजनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले और मूल एडमिट कार्ड तीन दिन पहले उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बदल सकता है शेड्यूल 

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच 3 फेज में आयोजित की जानी है और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच होनी है। UPTET का आयोजन 28 नवंबर को होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा परीक्षा की तारीख को बदला जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। 
 
विज्ञापन

फ्री मॉक टेस्ट के लिए आज ही ज्वॉइन करें फ्री सफलता ऐप 

अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे  छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए  सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed