फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP SI Answer Key Evaluation Process 2021 safalta

UP SI 2021: यूपी एसआई की लिखित परीक्षा में गलत सवाल या प्रश्नों के विकल्प गलत होने की दशा में क्या किया जाएगा, विस्तार से जानें ये पूरा नियम

Sun, 05 Dec 2021 04:03 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 05 Dec 2021 04:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI समेत कई पदों के लिए 12 नवंबर से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा अब अंतिम चरण में है। सभी चरणों के एग्जाम 2 दिसंबर 2021 से पूरे हो जाएंगे, जिसके बाद जल्द ही इनका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
UP SI Answer Key Evaluation Process 2021 safalta
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सबइंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 9027 व प्लाटून कमांडर के 484 व पीएसी एवं अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 23 पदों समेत कुल 9,534 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा अब अपने अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार ये प्रतियोगी परीक्षाएं 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक 3 पालियों में आयोजित की जा रही थी, जोकि अब  लगभग पूरी हो चुकी है। अनुमान है भर्ती बोर्ड के जरिए इन एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही एक माह के अंदर ही जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबाइ की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। लेकिन उससे पहले अभ्यर्थी ये जान लें की अगर किसी प्रश्नपत्र में कोई गलत प्रश्न पूछा गया होगा या किसी पूछे गए सवाल के आन्सर विकल्प गलत पाए जाते हैं तो बोर्ड किन नियमों के आधार पर इनका मूल्यांकन करेगा। इस बात की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में साझा की गई। साथ ही जो कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं वे सफलता डॉट कॉम के डेली करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs PDF - Download Now को फ्री में ज्वॉइन कर सकते हैं  अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन और बेहतर तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

प्रश्नपत्र में गलत सवाल पूछे जाने पर क्या होगा 

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूपी एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा में यदि किसी प्रश्नपत्र में गलत प्रश्न होने या प्रश्न के सभी उत्तर विकल्पों के उपयुक्त नहीं पाए जाते हैं तो ऐसे सवालों को निरस्त कर दिया जाएगा और  उन कैंसिल किए गए सवालों के अंकों का वितरण सभी उम्मीदवारों के साथ एकसमान रूप से किया जाएगा। 

विज्ञापन

कितना रहा था पिछली भर्ती में कटऑफ  

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा वर्ष 2015 -16 में आयोजित की गई भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का कटऑफ स्कोर 332.91 रहा था। इसके अलावा जहां अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का कटऑफ 321.25 था, वहीं अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों का स्कोर 283.91 रहा था। जबकि अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए 235.41 अंक लाने पड़े थे। ऐसे में कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि पिछले बार की तुलना में इस बार यह कटऑफ स्कोर बढ़ सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जारी होगी एसआई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed