UP Police (SI) Recruitment 2021: पिछली भर्ती की अपेक्षा तीन गुना अधिक पदों पर 2.5 गुना अधिक उम्मीदवारों ने किया है आवेदन, जानिए कितना कठिन होगा सिलेक्शन
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-SI भर्ती के अंतर्गत 9,534 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर समेत कई पदों में होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अनुमान है कि इस माह के अंत तक 9,534 पदों के लिए होने वाले एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसआई भर्ती में करीब 16 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जोकि साल 2016 की दरोगा भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या से ढाई गुना अधिक है। हालांकि इस भर्ती में पिछली भर्ती की अपेक्षा पदों की संख्या भी 3 गुना है। लेकिन फिर भी आवेदनकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होनी संभव है। ऐसे में प्रतियोगी स्टूडेंट्स को किस तरह से अपने एग्जाम की तैयारी करनी चाहिए। इस आर्टिकल में इन्हीं सब बातों पर विस्तार से जानकारी साझा की जाएगी। इसके पहले उम्मीदवारों को बता दें कि उन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा यूपी एसआई भर्ती की निशुल्क तैयारी कराई जा रही हैं। सफलता के इस फ्री बैच को ज्वॉइन करने के लिए केवल FREE UP Police SI Course दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
तैयारी को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
उत्तर प्रदेश की उप-निरीक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा का ऐलान कभी भी किया जा सकता है। ऐसे में आवेदन करने वाले प्रतियोगी स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपने एग्जाम में शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी कमर कस लें। इसके लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।
- छात्र अपने पूरे सिलेबस का जल्द से जल्द रीविजन करें।
- रीविजन के समय होने वाले डाउट्स को तुरंत क्लियर करने का प्रयास करें। या कही पर नोट करके रख लें और टॉपिक्स के कंप्लीट होने के पश्चात उन्हें संबंधित विषय के टीचर से क्लियर कर लें।
- स्टूडेंट्स को प्रतिदिन कम से कम एक या दो मॉक टेस्ट अवश्य देना चाहिए, ऐसा करने से छात्रों को अपनी स्पीड और एक्यूरेसी का भी पता चल जाएगा।
- सभी सब्जेक्ट्स को बराबर समय दें।
- करेंट अफेयर्स पर फोकस बनाए रखें।
- समय-समय पर एक्सपर्ट की काउंसलिंग में जरूर शामिल हो।
फ्री मॉक टेस्ट के लिए आज ही ज्वॉइन करें फ्री सफलता ऐप
प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।